लाइव न्यूज़ :

गुजरात: धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प, वाहन और एक दुकान को किया क्षतिग्रस्त, 36 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 3, 2022 12:02 IST

पुलिस उप-निरीक्षक ए आर महिदा ने कहा शनिवार देर रात दोनों समूहों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देसावली शहर में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए और पथराव किया।दंगाइयों ने एक वाहन और एक दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। 43 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वडोदराःगुजरात में वडोदरा जिले के सावली शहर में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए और पथराव किया। इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सावली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात उस समय हुई जब लोगों के एक समूह ने धामीजी का डेरा इलाके में बिजली के खंभे पर अपने झंडे के साथ एक धार्मिक झंडा लगाने की कोशिश कर रहे दूसरे समुदाय के लोगों के समक्ष आपत्ति जताई।

पुलिस उप-निरीक्षक ए आर महिदा ने कहा, ‘‘ दोनों समुदायों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन दंगाइयों ने एक वाहन और एक दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।’’ महिदा ने कहा कि शनिवार देर रात दोनों समूहों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि 43 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक दोनों समुदायों के 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

टॅग्स :गुजरातवडोदरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया