लाइव न्यूज़ :

गुजरात : दो समुदायों के बीच झड़प, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

By भाषा | Updated: July 11, 2021 00:17 IST

Open in App

गोधरा, 10 जुलाई गुजरात के पंचमहल जिले के कलोल शहर में शनिवार को दो समुदायों के बीच उस समय सांप्रदायिक झड़प हो गयी जब एक किशोर को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पीटे जाने के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दूसरे समुदाय ने संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया, जिसके कारण पुलिस को आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा।

पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, "एक समुदाय के लोगों के एक समूह द्वारा शुक्रवार की रात दूसरे समुदाय के एक किशोर की कथित तौर पर पिटाई करने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया जिसके परिणामस्वरूप शनिवार को दोनों समुदाय के समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमले किए गए।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कलोल पुलिस स्टेशन पहुंचे लोगों के समूह द्वारा अपने समुदाय के एक व्यक्ति की रिहाई की मांग के बाद झड़प शुरू हो गई। उस व्यक्ति को शुक्रवार रात को दूसरे समुदाय के किशोर की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

पुलिस के मुताबिक स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और सोशल मीडिया के जरिए किसी प्रकार की अफवाह न फैले, इसे लेकर कड़ी निगरानी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया