लाइव न्यूज़ :

गुजरात निकाय चुनाव: छह बड़े शहरों में रविवार को होगा मतदान

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 फरवरी गुजरात में निकाय चुनाव के तहत रविवार को छह बड़े शहरों में मतदान होगा जो कोविड-19 रोधी उपायों के बीच सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर, जामनगर और राजकोट नगर निगम चुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है जो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का मिजाज तय कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 575 सीटों के लिए मतदान होगा जिसके लिए 2,276 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से भाजपा के 577, कांग्रेस के 566, आम आदमी पार्टी के 470, राकांपा के 91 और अन्य दलों से 353 तथा 228 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

इस संबंध में एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि इन छह शहरों में मतदाताओं की कुल संख्या 1.14 करोड़ है जिनमें से 60.60 पुरुष और 54.06 लाख महिला मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि 11,121 चुनाव बूथ में से 2,255 संवेदनशील तथा 1,188 को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है।

मतगणना 23 फरवरी को होगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद 28 फरवरी को 31 जिला तथा 231 तालुका पंचायतों और 81 नगर निकायों के लिए चुनाव होगा।

कोविड-19 से पीड़ित पाए गए रूपाणी को देर रात अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है और वह रविवार को अपने गृहनगर राजकोट में वोट डाल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट