लाइव न्यूज़ :

गुजरात निकाय चुनाव: अमित शाह ने अहमदाबाद में वोट डाला

By भाषा | Updated: February 21, 2021 13:19 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद नगर निगम के चुनाव के लिए यहां एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर भरोसा जताया।

गुजरात में छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर के चुनाव के लिए मतदान जारी है।

भाजपा का छह निगमों पर पिछले कई कार्यकाल से शासन रहा है।

शाह यहां मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अहमदाबाद नगर निगम के नारनपुरा उप-संभागीय कार्यालय स्थित एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अपना वोट डालने के बाद, वरिष्ठ भाजपा नेता और उनके परिवार के सदस्यों ने पास में स्थित कामनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बाद में, पत्रकारों से बात करते हुए, शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा गुजरात में नगर निकाय चुनाव जीतेगी।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में विजयी हुई है। मुझे यकीन है कि गुजरात, जहां से भाजपा की विजय यात्रा शुरू हुई, फिर से खुद को भाजपा के गढ़ के रूप में स्थापित करेगा।"

शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई भाजपा की विकास यात्रा पूरे देश में जारी है, और कई राज्यों ने इससे प्रेरणा ली है।

उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करेंगे और विकास की जीत होगी।"

शाह और उनके परिवार के सदस्यों ने जिस मतदान केंद्र पर वोट डाला वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। निकाय चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह