लाइव न्यूज़ :

गुजरात निकाय चुनाव: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद के लिए ‘दिल्ली मॉडल’ का किया वादा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 फरवरी आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद के आगामी नगर निगम चुनाव के लिए आठ सूत्री ‘गारंटी कार्ड’ जारी करते हुए इसमें प्रत्येक वार्ड में ‘दिल्ली मॉडल’ के आधार पर विद्यालय, मुफ्त इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना तथा प्रदूषण मुक्त बसों के संचालन का वादा किया है।

आप ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के लिए 154 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी पहली बार गुजरात में स्थानीय निकाय की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने बुधवार को अहमदाबाद के लिए ‘गारंटी कार्ड’ जारी किया है और इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कार, पार्किंग और यातायात, सांस्कृतिक, खेल जैसे क्षेत्रों में काम करने पर जोर दिया गया है।

पार्टी के अहमदाबाद जोनल के आयोजन सचिव हंसमुख पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी ने जो काम दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और खेल जगत के लिए किया है, वही काम वह अहमदाबाद नगर निगम के लिए करेगी। छह नगर निगमों के लिए 21 फरवरी को चुनाव आयोजित होंगे तथा जिला पंचायत और तालुका पंचायत के लिए 28 फरवरी को चुनाव आयोजित होगा। वहीं पहले चरण के परिणाम की घोषणा 23 फरवरी और दो मार्च को दूसरे चरण के परिणाम की घोषणा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे