लाइव न्यूज़ :

गुजरात निकाय चुनाव परिणाम विकास की राजनीति में लोगों की विश्वास को प्रदर्शित करता है : मोदी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी गुजरात में छह नगर निगमों में भाजपा के सत्ता बनाये रखने के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत को ‘अति विशेष’ करार दिया और कहा कि दो दशकों से अधिक समय से राज्य की सेवा करने वाली पार्टी के लिए ऐसी जीत हासिल करना उल्लेखनीय है ।

मोदी ने कहा कि नगर निगमों के चुनाव परिणाम विकास एवं सुशासन की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को प्रदर्शित करते हैं ।

गौरतलब है कि भाजपा गुजरात में छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में 474 में से 409 सीटों पर जीत हासिल कर मंगलवार को इन नगर निकायों में अपनी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ धन्यवाद गुजरात । राज्यभर में नगर निगम के चुनाव परिणाम विकास एवं सुशासन की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को प्रदर्शित करते हैं ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा के प्रति एक बार फिर विश्वास प्रदर्शित करने के लिये राज्य के लोगों का आभारी हूं । गुजरात की सेवा करना हमेशा सम्मान की बात रही । ’’

उन्होंने गुजरात प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की जो लोगों तक पहुंचे और राज्य के लिये पार्टी की सोच के बारे उन्हें बताया ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात सरकार की लोकोन्मुखी नीतियों ने सम्पूर्ण राज्य पर सकारात्मक प्रभाव डाला ।

मोदी ने कहा, ‘‘ पूरे गुजरात में आज की जीत अति विशेष है । दो दशकों से अधिक समय से राज्य की सेवा करने वाली पार्टी के लिये ऐसी जीत हासिल करना उल्लेखनीय है । ’’

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गो के लोगों खास तौर पर गुजरात के युवाओं का समर्थन प्रसन्नता देने वाला है ।

राज्य के छह नगर निगमों के लिए 576 सीटों के लिये मतदान 21 फरवरी को हुआ था।

कांग्रेस ने अब तक घोषित चुनाव परिणामों में 43 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, राज्य में नगर निकाय चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने अब तक 18 सीटों पर जीत हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?