लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारी को 'धमकी' देने के आरोप में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के गुजरात प्रमुख गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:05 IST

Open in App

सुरेंद्रनगर (गुजरात), 17 जून राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के गुजरात प्रदेश प्रमुख राज शेखावत को एक वरि​ष्ठ पुलिस अधिकारी को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

करणी सेना राजपूत समुदाय का एक संगठन है।

सुरेंद्रनगर के पुलिस अधीक्षक एच पी दोशी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसी चलाने वाले शेखावत को बुधवार की शाम अहमदाबाद ​स्थित उनके कार्यालय से सुरेंद्रनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले उनके ​खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दोशी ने बताया कि करीब चार महीने पहले अमरेली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये कुछ लोगों के समर्थन में समुदाय के लोग सुरेंद्रनगर जिले के छोटिला तालुक में जमा हुये थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस दौरान अमरेली पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय एवं अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित रूप से बेहद आ​पत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने बताया कि शेखावत ने राय की हत्या करने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि अमरेली पुलिस अधीक्षक अपने ओहदे की वजह से सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि शेखावत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 189 (लोक सेवक को धमकाना) और धारा 153 (दंगा के लिये उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राजस्थान की करणी सेना या श्री राजपूत करणी सेना से टूट कर अलग हुआ एक समूह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर