केंद्रीय गृह मंत्री शाह के जन्मदिन पर सेवा सेतु कार्यक्रम में शरीक होंगे गुजरात के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:21 IST2021-10-21T23:21:09+5:302021-10-21T23:21:09+5:30

Gujarat Chief Minister will attend the Seva Setu program on the birthday of Union Home Minister Shah | केंद्रीय गृह मंत्री शाह के जन्मदिन पर सेवा सेतु कार्यक्रम में शरीक होंगे गुजरात के मुख्यमंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री शाह के जन्मदिन पर सेवा सेतु कार्यक्रम में शरीक होंगे गुजरात के मुख्यमंत्री

अहमदाबाद, 21 अक्टूबर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर अहमदाबाद के नजदीक मणिपुर गांव में सेवा सेतु कार्यक्रम में शरीक होंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री के जन्मदिन पर गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का आयोजन गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। शाह, इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों को सरकारी कार्यालय गये बगैर अपने घर पर ही विभिन्न प्रमाणपत्र और दस्तावेज मिलते हैं।

जैसा कि पहले घोषणा की गई थी, राज्य सरकार की सेवा सेतु पहल का सातवां चरण समूचे राज्य में 22 अक्टूबर से शुरू होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 22 अक्टूबर को शाह के जन्मदिन पर गुजरात के मुख्यमंत्री अहमदाबाद जिले में साणंद तालुका के मणिपुर गांव में सेवा सेतु शिविर में शरीक होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat Chief Minister will attend the Seva Setu program on the birthday of Union Home Minister Shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे