लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: February 15, 2021 16:40 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 फरवरी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्हें एक रैली में बेहोश होने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अहमदाबाद के अस्पताल ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री में संक्रमण के मामूली लक्षण हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।

रविवार को 64 वर्षीय रूपाणी वड़ोदरा में नगर निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करने के दौरान मंच पर बेहोश हो गए थे। उन्हें विमान से अहमदाबाद लाया गया था और यू एन मेहता हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि रूपाणी का नमूना रविवार रात को लिया गया था और आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

बुलेटिन में बताया गया है कि उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं और उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री थकान और शारीरिक कमजोरी की वजह से रविवार को बेहोश हो गए थे।

बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी ईसीजी, रक्तचाप और अन्य जांचें की गई थीं, जो सामान्य हैं।

राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पेटल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार रात को फैसला किया गया कि रूपाणी को 24 घंटे निगरानी में रखा जाए।

स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले पटेल ने कहा, " उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद, उनका प्रोटोकॉल के मुताबिक, संक्रमण का इलाज किया जा रहा है।"

उन्होंने बताया कि फैसला किया गया कि उनसे मिलने की किसी को अनुमति न दी जाए।

पटेल ने बताया कि रूपाणी को पिछले कुछ दिनों से हल्का बुखार था और वह दवाई ले रहे थे।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को मधुमेह या रक्तचाप जैसी पहले से कोई बीमारी नहीं है।

पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की नियमित स्वास्थ्य जांच होगी और जरूरत के मुताबिक उन्हें इलाज दिया जाएगा। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला डॉक्टर करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रूपाणी रविवार को रैली में थकान और नींद पूरी नहीं होने की वजह से बेहोश हुए। बीते एक हफ्ते से वह काफी व्यस्त थे।

रूपाणी ने बीते दो दिनों में भावनगर, जामनगर और वडोदरा में रैलियों को संबोधित किया है।

उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से भाजपा के राज्य संसदीय बोर्ड की बैठकों में भाग ले रहे थे और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर टीवी चैनलों को साक्षात्कार भी दे रहे थे।

पटेल ने यह भी बताया कि कच्छ से भाजपा सांसद विनोद चावड़ा और राज्य पार्टी के महासचिव भीखू डालसानिया भी कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

उन्होंने बताया कि दोनों का इलाज यूएन मेहता हार्ट अस्पताल में चल रहा है।

राज्य के छह नगर निगमों-- अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर-- के लिए 21 फरवरी को चुनाव होगा।

इसके अलावा, गुजरात की अन्य नगर पालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के लिए 28 फरवरी को चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे