लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली

By भाषा | Updated: April 21, 2021 13:42 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 अप्रैल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को गांधीनगर में एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली।

रूपाणी ने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के करीब 60 दिन बाद टीके की खुराक ली। मुख्यमंत्री 15 फरवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

रूपाणी ने पूर्व में संक्रमित हो चुके लोगों समेत सभी योग्य लोगों से टीके की खुराक लेने की अपील की।

रूपाणी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं करीब 60 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था और उपचार के बाद ठीक हो गया। इस भुलावे में नहीं रहें कि अगर आप संक्रमित हो चुके हैं तो आपको टीका लेने की जरूरत नहीं है। पूर्व में संक्रमित होने के बावजूद आपको डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक टीका अवश्य लेना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण की अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने की तैयारियां शुरू कर दी है।

रूपाणी ने कहा, ‘‘मौजूदा हालात में वायरस के खिलाफ टीका ही प्रभावी उपचार है। मैं लोगों से टीका लेने का अनुरोध करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे