गुजरात के मुख्यमंत्री ने मोरबी और राजकोट में कोविड-19 हालात का जायजा लिया
By भाषा | Updated: April 9, 2021 20:19 IST2021-04-09T20:19:37+5:302021-04-09T20:19:37+5:30

गुजरात के मुख्यमंत्री ने मोरबी और राजकोट में कोविड-19 हालात का जायजा लिया
अहमदाबाद, नौ अप्रैल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को मोरबी और राजकोट जिलों में बैठकें कर वहां कोविड-19 हालात की समीक्षा की।
रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मोरबी जिले के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए घोषणा की कि शनिवार तक मोरबी सिविल अस्पताल में एक जांच प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी।
इसके बाद रूपाणी राजकोट गए और इसी तरह शीर्ष अधिकारियों के साथ कोविड-19 हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि राजकोट शहर और जिले में करीब 2,300 नए बिस्तरों का इंतजाम किया जाएगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।