लाइव न्यूज़ :

गुजरात रसायन विस्फोट : पुलिस ने गोदाम मालिक, किराएदार को समन भेजा

By भाषा | Updated: November 5, 2020 15:48 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच नवंबर गोदाम में रखे रसायन में विस्फोट से 12 मजदूरों की मौत की घटना के एक दिन बाद अहमदाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोदाम मालिक और ड्रम में रसायन रखने वाले किरायेदार को समन भेज तलब किया है।

घटना की जांच कर रही पुलिस नमूने जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के साथ आज सुबह मौके पर पहुंची।

पुलिस उपायुक्त ए. एम. मुनिया ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

शहर के बाहरी हिस्से में पिराना-पिपलाज रोड पर स्थित एक गोदाम में रखे रसायन में बुधवार की सुबह विस्फोट होने से इमारत का एक हिस्सा गिर गया। घटना में पांच महिलाओं सहित 12 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोदाम के मालिक का नाम बुटा भारवाड़ है और उसके आपस में सटे हुए ही कई गोदाम हैं। वह गोदामों को अलग-अलग लोगों को किराये पर देता है।

उन्होंने कहा कि गोदाम का एक हिस्सा हेतल सुतारिया नामक व्यक्ति ने किराये पर लिया था वह रसायन कंपनी साहिल इंटरप्राइज के मालिक हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सुतारिया ने किराए के गोदाम में हाईड्रोजन पैराऑक्साइड सहित कई रसायन रखे थे। संदेह है कि रसायनों को आपस में मिलाने के दौरान यह विस्फोट हुआ होगा।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से आसपास के तीन-चार गोदाम क्षतिग्रस्त हो गए। उनमें मजदूर कपड़े आदि पैक करने का काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और सुतारिया तथा भारवाड से पूछताछ भी कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह