लाइव न्यूज़ :

गुजरात : 100 से ज्यादा आदिवासियों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 16, 2021 00:47 IST

Open in App

भरूच (गुजरात), 15 नवंबर गुजरात के भरूच जिले के एक गांव के आदिवासियों को विदेश में एकत्रित धन का इस्तेमाल कर कथित तौर पर धर्मांतरण के लिये प्रलोभन देने के आरोप में लंदन में रहने वाले एक व्यक्ति सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आमोद थाना के एक अधिकारी ने बताया कि भरूच जिले के आमोद तालुका के कांकरिया गांव के ‘वासवा हिंदू’ समुदाय के 37 परिवारों के 100 से अधिक आदिवासियों को पैसे और अन्य प्रलोभन देकर उनका धर्म बदलने के लिए कहा गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों ने कमजोर आर्थिक स्थिति और आदिवासी समुदाय के सदस्यों की निरक्षरता का फायदा उठाकर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने का प्रलोभन दिया।’’

उन्होंने कहा कि सभी नौ आरोपी स्थानीय निवासी हैं। एक आरोपी वर्तमान में लंदन में रह रहा है और उसकी पहचान फेफड़ावाला हाजी अब्दुल के रूप में हुई है, जिसने इस उद्देश्य के लिए विदेश से धन एकत्र किया था।

पुलिस ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) कानून के साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश),153 (बी)(सी)(वैमनस्यता फैलाने की आशंका) और 506 (2)(आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग