लाइव न्यूज़ :

गुजरात : शेर के सामने चारे के रूप में गाय रखने का वीडियो सामने आने के बाद 12 पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:35 IST

Open in App

जूनागढ़ (गुजरात), 21 नवंबर गुजरात के जूनागढ़ के गिर जंगल के एक गांव में अवैध कार्यक्रम में एक शेर को चारे के रूप में पोल से बंधी गाय का लालच देने और गाय को मारकर उसे अपना भोजन बनाते शेर को देखते लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की अब तक की जांच के अनुसार यह अवैध कार्यक्रम गिर जंगल के देवलिया रेंज के एक गांव में आठ नवंबर को आयोजित किया गया था। गिर वन राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य को सासन-गिर के नाम से भी जाना जाता है जो एशियाई शेरों का ‘‘निवास’’ है।

उप वन संरक्षक (जूनागढ़), एस. के. बेरवाल ने कहा, ‘‘हमने 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई एक वीडियो के आधार पर की गई है। वीडियो में एक एशियाई शेर पोल से बंधी गाय को मारते दिख रहा है और इसे देखने के लिए वहां लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ है। आयोजक ने अवैध कार्यक्रम के लिए शेर को आकर्षित करने के इरादे से गाय को चारा के रूप में इस्तेमाल किया था।’’

वीडियो में शेर गाय को अपना भोजन बनाते दिख रहा है, जबकि समूह के लोग इसे दूर से देख रहे होते हैं। उनमें से कुछ लोग मोबाइल फोन पर इसकी रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह शेर के इस्तेमाल वाले कार्यक्रम का अनूठा मामला है, जहां किसी ने शेर को आकर्षित करने के लिए चारा दिया। अब तक की जांच से पता चला है कि यह कार्यक्रम आठ नवंबर को आयोजित किया गया था और हम यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रतिभागी बाहर से थे या नहीं। मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें शिकार से संबंधित धाराएं (धारा 9) शामिल हैं।

इस साल की शुरुआत में गिर सोमनाथ की एक अदालत ने एक एशियाई शेर को परेशान करने के आरोप में छह लोगों को तीन साल जेल की सजा सुनाई थी। वीडियो में एक शख्स चारे के तौर पर मुर्गे को लटकाकर शेरनी को लालच देते हुए दिखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर