गुजरात: गिर में खुले कुओं से शेरनी और मादा तेंदुए का शव मिला

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:31 IST2021-10-30T19:31:26+5:302021-10-30T19:31:26+5:30

Gujarat: Carcasses of lioness and female leopard found from open wells in Gir | गुजरात: गिर में खुले कुओं से शेरनी और मादा तेंदुए का शव मिला

गुजरात: गिर में खुले कुओं से शेरनी और मादा तेंदुए का शव मिला

अहमदाबाद, 30 अक्टूबर गुजरात के अमरेली जिले के गिर वन क्षेत्र के शेत्रुंजय वन्यजीव संभाग में शनिवार को वन अधिकारियों ने खुले कुओं से एक शेरनी और एक मादा तेंदुए का शव बरामद किया।

एक अधिकारी ने कहा कि जाफराबाद वन क्षेत्र के नागश्री गांव में एक खुले कुएं में एक एशियाई शेरनी मृत पाई गई, जबकि राजुला वन क्षेत्र के जूनी बारपटोली गांव में एक अन्य कुएं से एक मादा तेंदुए का शव बरामद किया गया।

राज्य के वन विभाग के अनुसार गुजरात में दो वर्षों में 313 शेरों की मौत हुई। इनमें 2019-20 में 23 की शेरों अप्राकृतिक कारणों से मृत्यु हो गई थी।

राज्य के पूर्व वन मंत्री गणपत वसावा ने कहा था कि सरकार ने गिर वन में 43,000 खुले कुओं के लिए ऊंची दीवारें बनाई हैं ताकि जानवरों के कुओं में गिरने की घटनाओं को रोका जा सके।

जून 2020 की गणना के अनुसार गिर वन क्षेत्र में 674 एशियाई शेर थे। 2015 में इनकी संख्या 523 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: Carcasses of lioness and female leopard found from open wells in Gir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे