गुजरात : गांधीनगर नगर निकाय चुनाव के लिये प्रचार अभियान थमा, तीन अक्टूबर को मतदान

By भाषा | Updated: October 1, 2021 22:38 IST2021-10-01T22:38:44+5:302021-10-01T22:38:44+5:30

Gujarat: Campaigning for Gandhinagar municipal elections ends, voting on October 3 | गुजरात : गांधीनगर नगर निकाय चुनाव के लिये प्रचार अभियान थमा, तीन अक्टूबर को मतदान

गुजरात : गांधीनगर नगर निकाय चुनाव के लिये प्रचार अभियान थमा, तीन अक्टूबर को मतदान

अहमदाबाद, एक अक्टूबर गुजरात में गांधीनगर नगर निकाय (जीएमसी) चुनाव के लिये प्रचार शुक्रवार की शाम थम गया। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के लिये रोड शो किया, जो राजधानी से होकर गुजरा।

जीएमसी के 11 वार्डों की 44 सीटों पर तीन अक्टूबर को सुबह सात से शाम छह बजे के बीच मतदान होगा। पांच अक्टूबर को परिणाम घोषित किये जाएंगे। यह चुनाव अप्रैल में होने थे, जिन्हें कोविड-19 के चलते टाल दिया गया था।

गांधीनगर में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2.8 लाख है। जीएमसी के प्रत्येक वार्ड में चार सीटें हैं। साल 2016 में जीएमसी में आठ वार्ड थे, जिनकी संख्या सीमांकन तथा और इलाकों को जोड़ने के बाद 11 हो गई थी। पिछले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को 16-16 सीटों पर जीत मिली थी।

इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के आने से इन चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। आप ने दावा किया है कि लोग उसे भाजपा तथा कांग्रेस के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: Campaigning for Gandhinagar municipal elections ends, voting on October 3

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे