गुजरातः विधानसभा स्पीकर पद से इस्तीफा, राजेंद्र त्रिवेदी बनाए गए नए कैबिनेट मंत्री, जानिए नए विधानसभा अध्यक्ष कौन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2021 17:27 IST2021-09-16T14:50:39+5:302021-09-16T17:27:04+5:30

Gujarat Cabinet Reshuffle: गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी समेत 24 मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की।

Gujarat Cabinet Reshuffle Resignation Speaker Rajendra Trivedi new cabinet minister Nima Acharya new Speaker | गुजरातः विधानसभा स्पीकर पद से इस्तीफा, राजेंद्र त्रिवेदी बनाए गए नए कैबिनेट मंत्री, जानिए नए विधानसभा अध्यक्ष कौन

रुपाणी के शनिवार को पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है।

Highlightsगुजरात में 24 मंत्रियों ने गुरुवार को मंत्रियों के रूप में शपथ ली।विजय रुपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं गया। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।

Gujarat Cabinet Reshuffle: गुजरात के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी समेत 24 मंत्रियों ने गुरुवार को मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के तहत मंत्रियों के नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले गुरुवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। त्रिवेदी वड़ोदरा के रावपुरा से विधायक हैं। अपना इस्तीफा डिप्टी स्पीकर को सौंपा।

गुजरात विधानमंडल सचिवालय द्वारा तुरंत जारी अधिसूचना ने पुष्टि की कि त्रिवेदी "16 सितंबर 2021, पूर्वाह्न" से अध्यक्ष नहीं रहेंगे। “राजेंद्र त्रिवेदी ने अपने हस्ताक्षर के तहत लिखकर, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष के पद से 16 सितंबर, 2021 को पूर्वाह्न से इस्तीफा दे दिया है।

इसलिए, विधानसभा में अध्यक्ष का कार्यालय 16 सितंबर, 2021, पूर्वाह्न से खाली हो गया है, ”गुजरात विधानसभा के सचिव डी एम पटेल द्वारा जारी अधिसूचना में पढ़ा गया। त्रिवेदी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। निमा आचार्य को विधानसभा स्पीकर बना दिया गया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं। राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले भूपेंद्र पटेल राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रुपाणी के साथ मौजूद थे।

रुपाणी के शनिवार को पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है। कैबिनेट मंत्रियों के रूप में राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार और अर्जुन सिंह चौहान ने शपथ ली।

Web Title: Gujarat Cabinet Reshuffle Resignation Speaker Rajendra Trivedi new cabinet minister Nima Acharya new Speaker

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे