लाइव न्यूज़ :

गुजरात उपचुनाव: आठ विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त, शाम पांच बजे तक 57 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:47 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन नवम्बर गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान मंगलवार शाम समाप्त हो गया।

अबडासा (कच्छ जिला), लिंबडी (सुरेंद्रनगर), मोरबी (मोरबी जिला), धारी (अमरेली), गढडा (बोटाद), कर्जण (वडोदरा), डांग (डांग जिला), कपराडा (वलसाड) के लिए उपचुनाव के तहत सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ।

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक 57.29 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

आठ सीटों के लिए कुल 81 उम्मीदवार मैदान में हैं जहां पर कुल मिलाकर 18.75 लाख मतदाता हैं।

कोरोना वायरस महामारी के दौरान सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव अधिकारियों ने 3,024 मतदान केंद्र बनाये थे जो कि सामान्य से अधिक हैं।

मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को एक बार इस्तेमाल किये जाने वाले दस्ताने दिये जा रहे थे।

इस साल जून में हुए राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने के चलते इन सीटों पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया।

इनमें से पांच बाद में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें उन सीटों से ही मैदान में उतारा है।

इन पांचों उम्मीदवारों में बृजेश मेरजा (मोरबी), अक्षय पटेल (कर्जण), जीतू चौधरी (कपराडा), प्रद्युम्नसिंह जडेजा (अबडासा) और जे वी काकडिया (धारी) शामिल हैं।

भाजपा के अन्य तीन उम्मीदवारों में आत्माराम परमार (गढडा), विजय पटेल (डांग) और किरीटसिंह राणा (लिंबडी) शामिल हैं।

विपक्षी कांग्रेस ने जयंतीलाल पटेल (मोरबी), किरीट सिंह जडेजा (कर्जण), बाबूभाई वर्ता (कपराडा), शांतिलाल सेंधाणी (अबडासा), सुरेश कोटाडिया (धारी), मोहन सोलंकी (गढडा), सूर्यकांत गावित (डांग) और चेतन कच्छार (लिबंडी) को मैदान में उतारा है।

मतदान के दौरान कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, हालांकि मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले कर्जण क्षेत्र में दो व्यक्तियों को 57,000 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दावा किया कि पैसे की आपूर्ति मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस के एक कार्यकर्ता द्वारा की गई थी।

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस मुरली कृष्ण ने दो वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए, जिसमें कथित तौर पर संकेत था कि भाजपा कार्यकर्ता कर्जण में पैसे बांट रहे थे।

सीईओ ने मोरबी के जिला निर्वाचन अधिकारी से उस दावे की जांच करने के लिए भी कहा कि एक पोलिंग बूथ के पास भाजपा के पर्चे वितरित किए गए।

लिंबडी निर्वाचन क्षेत्र के तहत गेडी गांव में फर्जी मतदान के आरोप की भी जांच का आदेश दिया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?