गुजरात उपचुनाव: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दो और उम्मीदवार जीते

By भाषा | Updated: November 10, 2020 18:49 IST2020-11-10T18:49:41+5:302020-11-10T18:49:41+5:30

Gujarat by-election: Two more candidates joined BJP from Congress | गुजरात उपचुनाव: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दो और उम्मीदवार जीते

गुजरात उपचुनाव: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दो और उम्मीदवार जीते

अहमदाबाद, 10 नवंबर गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा ने मोरबी और करजन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को जीत दर्ज की और विपक्षी कांग्रेस के उम्मीदवारों को इन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा अबडासा सीट पर पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है।

मोरबी सीट पर कड़े मुकाबले में भाजपा के बृजेश मेर्जा ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयंतीलाल पटेल को 4,649 मतों के अंतर से हराया।

मेर्जा को 64,711 वोट मिले, वहीं पटेल के खाते में 60,062 वोट आए।

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में मेर्जा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा के पांच बार के विधायक कांतिलाल अमृतिया को हराया था।

वड़ोदरा जिले के करजन निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व में कांग्रेस में रह चुके भाजपा के अक्षय पटेल ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कीर्तिसिंह जडेजा को 16,425 मतों के अंतर से हराया।

पटेल को जहां 76,958 मत मिले, वहीं जडेजा के खाते में 60,533 वोट आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat by-election: Two more candidates joined BJP from Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे