गुजरात उपचुनाव: कांटे की जंग में कांग्रेस से पिछड़ी बीजेपी, कमल 4 तो पंजा 2 सीट पर आगे

By भाषा | Updated: October 24, 2019 15:27 IST2019-10-24T15:27:34+5:302019-10-24T15:27:34+5:30

राधनपुर (पाटन जिले) सीट पर ओबीसी नेता एवं भाजपा प्रत्याशी अल्पेश ठाकुर कांग्रेस के रघु देसाई से 8,700 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Gujarat By-Election Results 2019: gujarat upchunav : congress leading on four & bjp on 2 Assembly seats | गुजरात उपचुनाव: कांटे की जंग में कांग्रेस से पिछड़ी बीजेपी, कमल 4 तो पंजा 2 सीट पर आगे

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsगुजरात में विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में कांग्रेस चार सीटों पर जबकि सत्तारूढ़ भाजपा दो सीटों पर आगे चल रही है।राधनपुर (पाटन जिले) सीट पर ओबीसी नेता एवं भाजपा प्रत्याशी अल्पेश ठाकुर कांग्रेस के रघु देसाई से 8,700 मतों से पीछे चल रहे हैं।

गुजरात में विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में कांग्रेस चार सीटों पर जबकि सत्तारूढ़ भाजपा दो सीटों पर आगे चल रही है। राधनपुर (पाटन जिले) सीट पर ओबीसी नेता एवं भाजपा प्रत्याशी अल्पेश ठाकुर कांग्रेस के रघु देसाई से 8,700 मतों से पीछे चल रहे हैं।

बायड (अरवाली) सीट पर भाजपा प्रत्याशी धवलसिंह झाला कांग्रेस के जशु पटेल से 700 मतों से पीछे चल रहे हैं। हार महसूस करने के बाद झाला मतदान केंद्र से रवाना हो गए और यहां तक कि अपनी हार स्वीकार भी कर ली।

दो ईवीएम में तकनीकी खराबी आने की वजह से बायड में वीवीपैट पर्चियों की गिनती की जा रही है।

अहमदाबाद की अमराईवाडी सीट पर कांग्रेस के धर्मेंद्र पटेल भाजपा के जगदीश पटेल से 4,200 मतों से आगे चल रहे हैं।

थराद (बनासकांठा) में शुरुआत में पिछड़ने के बाद, कांग्रेस प्रत्याशी गुलाबसिंह राजपूत वापसी करते हुए अब भाजपा के जीवराज पटेल से 5,400 मतों से आगे चल रह हैं।

खेरालु (मेहसाणा) से भाजपा प्रत्याशी अजमलजी ठाकुर जीत की तरफ बढ़ रहे हैं जिन्हें कांग्रेस के बाबूजी ठाकुर पर 29,000 से अधिक मतों से बढ़त मिली हुई है।

लुणावाडा (महिसागर) सीट पर भाजपा प्रत्याशी जिग्नेश सेवक 16,200 मतों से कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह चौहान से आगे चल रहे हैं। 

Web Title: Gujarat By-Election Results 2019: gujarat upchunav : congress leading on four & bjp on 2 Assembly seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे