लाइव न्यूज़ :

गुजरात उपचुनाव: भाजपा ने कांग्रेस की कीमत पर सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:15 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 नवंबर गुजरात में विधानसभा उपचुनाव में आठ सीटों पर भाजपा की जीत कांग्रेस की कीमत पर हुई है और उसका जनाधार सिकुड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने दिसंबर, 2017 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीती थीं।

मंगलवार की जीत के बाद 182 सदस्यीय विधानसभा में अब भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 111 हो गयी है जबकि कांग्रेस के विधायक घटकर 65 रह गये।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 और भाजपा ने 99 सीटें जीती थीं। तब से भाजपा कांग्रेस को नुकसान पहुंचाती आ रही है।

दिसंबर, 2018 के उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज रहे कुंवरजी बावलिया ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस तरह, विधानसभा में कांग्रेस का संख्याबल घटकर 76 रह गया था जबकि भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 100 हो गयी थी।

मई, 2019 में भाजपा ने सभी चार सीटें जीती थीं, जो कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे से रिक्त हुई थीं।

बाद में कांग्रेस के दो और विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। साथ ही भाजपा के चार विधायकों के सांसद बनने के बाद इस्तीफा देने पर भी चार सीटें खाली हुई थीं। इसके बाद अक्टूबर 2019 में छह सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से भाजपा और कांग्रेस ने तीन -तीन सीटें जीतीं थीं। इससे विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 103 जबकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या 73 हो गई थी।

इस साल राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इस तरह कांग्रेस के विधायक घटकर 65 रह गये। इन आठ सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह