लाइव न्यूज़ :

इंदौर के हवाई अड्डे पर सात कारतूसों के साथ पकड़ा गया गुजरात का कारोबारी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 19:22 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 17 मार्च गुजरात के एक कारोबारी को यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सात कारतूसों के साथ पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एयरोड्रम पुलिस थाने के प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को सात कारतूसों के साथ पकड़े गए शख्स की पहचान ए. राजेश विट्ठलदास के रूप में हुई है। वह गुजरात का रहने वाला है और कारोबार के सिलसिले में इंदौर आया था।

उन्होंने बताया, "हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने सात कारतूसों से भरी मैगजीन राजेश के कब्जे से बरामद की, जब वह अहमदाबाद की एक उड़ान से घर लौटने वाला था।"

थाना प्रभारी ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार आरोपी के पास हालांकि पिस्तौल का गुजरात से जारी वैध लाइसेंस है। लेकिन उसके पास पिस्तौल नहीं पाई गई और उसका दावा है कि उसके हैंड बैग में कारतूस गलती से रह गए थे।

इस बीच, स्थानीय हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि विमान तल पर यात्रियों के सामान की नियमित जांच के दौरान राजेश के हैंड बैग में कारतूस पाए गए थे। इसके बाद सीआईएसएफ ने उसे एयरोड्रम पुलिस के हवाले कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं