लाइव न्यूज़ :

गुजरात : बीएसएफ के गश्ती दल ने सेना के छह जवानों को डूबने से बचाया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:26 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 जुलाई गुजरात के कच्छ जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के गश्ती दल ने सेना के छह जवानों को एक नाले में डूबने से बचा लिया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ की ओर से जारी किए गए एक वक्तव्य के मुताबिक, यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब खराब मौसम और समुद्री परिस्थितियों के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कोरी नाले में, नियमित प्रशिक्षण के दौरान सेना के जवानों की नाव पलट गई।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ इस घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ का आठ सदस्यीय गश्ती दल स्पीड बोट के जरिए तुरंत मौके पर पहुंचा और छह सैन्यकर्मियों को डूबने से बचा लिया गया। इसके बाद सेना के जवानों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गयी।’’

बीएसएफ के गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक जी एस मलिक ने बीएसएफ के प्रयासों की सराहना की और बचाव अभियान में शामिल गश्ती दल के कमांडर निरीक्षक संदीप के लिए दो हजार रुपये और बचाव दल के शेष सात सदस्यों के लिए एक-एक हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं