गुजरात: जिस उद्यान का पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन, उसमें लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा अज्ञात लोगों ने तोड़ी

By भाषा | Updated: January 5, 2020 07:14 IST2020-01-05T07:11:36+5:302020-01-05T07:14:29+5:30

प्रतिमा सरोवर के पास स्थित एक उद्यान में 2018 में लगायी गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि सरोवर सूरत के हीरा कारोबारी सावजीभाई ढोलकिया के ढोलकिया फाउंडेशन ने बनवाया था। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में किया था।

Gujarat: broke the statue of Mahatma Gandhi in the garden which was inaugurated by PM Modi | गुजरात: जिस उद्यान का पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन, उसमें लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा अज्ञात लोगों ने तोड़ी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फाइल फोटो।

Highlightsगुजरात के अमरेली जिले में हरिकृष्ण सरोवर के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा अज्ञात व्यक्तियों ने शुक्रवार देर रात तोड़ दी।पुलिस का कहना है कि यह उन लोगों का काम हो सकता है जो सरोवर के निर्माण से नाखुश थे या यह असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है।

गुजरात के अमरेली जिले में हरिकृष्ण सरोवर के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा अज्ञात व्यक्तियों ने शुक्रवार देर रात तोड़ दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

प्रतिमा सरोवर के पास स्थित एक उद्यान में 2018 में लगायी गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि सरोवर सूरत के हीरा कारोबारी सावजीभाई ढोलकिया के ढोलकिया फाउंडेशन ने बनवाया था।

इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में किया था। लाठी पुलिस थाने के उप निरीक्षक वाई पी गोहिल ने कहा, ‘‘घटना (तोड़फोड़) कल रात में हुई।

दोषियों की पहचान और उनकी धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे हैं। यह उन लोगों का काम हो सकता है जो सरोवर के निर्माण से नाखुश थे या यह असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है।’’ 

 

Web Title: Gujarat: broke the statue of Mahatma Gandhi in the garden which was inaugurated by PM Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे