लाइव न्यूज़ :

गुजरात: तापी के मिंधोला नदी पर बना पुल ढहा; 15 गांव होंगे प्रभावित, जांच के दिए गए आदेश

By अंजली चौहान | Updated: June 14, 2023 16:15 IST

गुजरात के तापी जिले में नदी पर बना पुल ढह गया। इस घटना से दर्जन भर से ज्यादों गांवों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के मिंधोला नदी पर बना पुल ढहा बुधवार को पुल ढहने के बाद 15 गांव होंगे प्रभावितप्रशासन ने दिए जांच के आदेश

तापी:गुजरात के तापी जिले की व्यारा तहसील के मिंधोला नदी पर बना पुल ढह गया। बुधवार को पुल ढहने के साथ ही ये करीब 15 गांवों को प्रभावित करेगा।

15 गांवों के प्रभावित होने के कारण लोगों को काफी समस्या आने वाली है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त कोई वहां था नहीं जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस घटना पर कार्यपालक इंजीनियर नीरव राठौड़ ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था। जिस पर 2 करोड़ रुपये की लागत आई थी। विशेषज्ञों से जांच कराकर पुल के गिरने के कारणों का पता लगाया जाएगा। 

गौरतलब है कि पुल का 95 फीसजी काम पूरा हो गया था। मगर निर्माण कार्य के पूरे होने से पहले ही पुल गिर गया। पुल ढहने के बाद ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

जानकारी के मुताबिक ये पुल व्यारा तहसील के मायपुर और देगामा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर मिंधोला नदी पर बना पुल था जिसके टूटने से दर्जन भर से अधिक गांव प्रभावित होंगे। 

गौरतलब है कि इस पुल के गिरने पर बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों मे ठेकेदार पर निर्माण के दौरान घटिया सामान का उपयोग करने का आरोप लगाया है। 

बता दें कि इससे पहले बिहार के भागलपुर में पुल ढहने की घटना सामने आई थी। गंगा नदी पर बना ये पुल 1,717 करोड़ रुपये की लागत से बना था और ये पहली घटना नहीं बल्कि यही पुल दो बार गिर चुका है।

इस घटना से साफ है कि इस पुल निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। इसे लेकर बिहार में राजनीति भी खूब गरमाई। साल 2014 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास भी किया था। इस हादसे के बाद पुल निर्माण निगम से रिपोर्ट मांगी गई थी। 

टॅग्स :ब्रिज हादसागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया