लाइव न्यूज़ :

गुजरात : भाजपा ने मोरवा हडफ विधानसभा उपचुनाव जीता

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो मई गुजरात के पंचमहल जिले में मोरवा हडफ (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निमिशा सुथार ने रविवार को कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 45,649 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की ।

पंचमहल के जिलाधिकारी अमित अरोड़ा ने बताया कि इस सीट पर 17 अप्रैल को चुनाव में कुल 93,179 वोट पड़े थे, जिनमें से सुथार ने 67,457 मत हासिल किये। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश कटारा के खाते में 21,808 वोट आये ।

निर्दलीय उम्मीदवार सुशीलाबेन मैडा को 2,371 वोट मिले।

निर्दलीय विधायक भूपेंद्र सिंह खांट को अवैध जाति प्रमाणपत्र जमा करने को लेकर विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिये जाने के बाद मोरवा हडफ सीट खाली हुई और इस उपचुनाव की जरूरत पड़ी ।

खांट ने इस मुद्दे पर उच्च न्यायालय में अपील की थी लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। खांट की इस साल जनवरी में मृत्यु हो गयी।

इस जीत के साथ 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 112 हो गयी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भाजपा उम्मीदवार को जिताने को लेकर मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों