लाइव न्यूज़ :

गुजरात बीजेपी के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, महिला ने लगाया है रेप का आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2018 03:52 IST

पूर्व विधायक जयंती भानुशाली के ऊपर रेप का आरोप हाल ही में लगा था। ऐसे में आरोप लगने के बाद गुजरात बीजेपी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App

अहमदाबाद, 14 जुलाई: पूर्व विधायक जयंती भानुशाली के ऊपर रेप का आरोप हाल ही में लगा था। ऐसे में आरोप लगने के बाद गुजरात बीजेपी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

 कच्छ जिले के 53 वर्षीय नेता ने राज्य बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि उनकी छवि को खराब करने की ये महज एक साजिश है। साथ ही राज्य बीजेपी अध्यक्ष ने भानुशाली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

भानुशाली ने अपने इस्तीफे में ये भी लिखा है कि ऐसा लगता है कि पुलिस को दिया गया आवेदन मेरी छवि खराब करने की साजिश है।  मेरे और मेरे परिवार के ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने लिखा है कि जब तक मैं खुद पर लगे आरोपों से पूरी तरह से मुक्त होकर बाहर नहीं निकल जाता हूं, मैं पार्टी से अपील करता हूं कि वह मुझे जिम्मेदारियों से मुक्त करे।

हाल ही में सूरत की रहने वाली एक युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक आवेदन जमा किया था। जिसमें उसने भानुशाली के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करने की मांग की थी। सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया कि मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। महिला का आरोप है कि उपाध्यक्ष ने उसके साथ बीते साल नवंबर से अब तक कई बार रेप किया है। इतना ही नहीं महिला का कहना है कि भानुशाली ने उससे वादा किया था कि वह प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनिंग कॉलेज में उसका दाखिला कराएंगे।

भानुशाली ने 2007 से 2012 तक कच्छ विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। हालांकि मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है फिर भी उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है।

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया