गुजरात: भाजपा ने महामारी के दौरान बिस्तर, ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 01:15 IST2021-06-29T01:15:20+5:302021-06-29T01:15:20+5:30

Gujarat: BJP thanks PM for arranging beds, oxygen during pandemic | गुजरात: भाजपा ने महामारी के दौरान बिस्तर, ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया

गुजरात: भाजपा ने महामारी के दौरान बिस्तर, ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया

अहमदाबाद, 28 जून गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को गांधीनगर में अपनी प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान कोविड मरीजों के लिए बिस्तर और मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के अलावा टीका विकास के लिए वैज्ञानिकों को ''प्रेरित'' करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

गुजरात भाजपा की प्रदेश कार्यकारी समिति की यह बैठक करीब 11 महीने के अंतराल के बाद हुई, जिसमें पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता एवं महामारी के दौरान तत्काल निर्णय लेने के चलते बड़ी त्रासदी टल गयी। पाटिल ने बेहतर कोविड प्रबंधन के लिए गुजरात सरकार की भी सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: BJP thanks PM for arranging beds, oxygen during pandemic

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे