लाइव न्यूज़ :

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष का विवादित बयान, कांग्रेस नेताओं को चुनाव नतीजों के बाद पागलखाने जाना पड़ सकता है

By भाषा | Updated: May 21, 2019 23:26 IST

कांग्रेस नेता हिमांशु पटेल ने कहा, ‘‘ गुजरात भाजपा प्रमुख जीतू वघानी ने सभी सीमाएं लांघ दी। मुझे लगता है कि उन्हें डॉक्टरों से अपनी मानसिक जांच कराने की जरुरत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा ने कहा कि वघानी के बयान ने सत्तारूढ़ पार्टी का ‘‘असली चरित्र’’ उजागर कर दिया है।वघानी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के अनुमान वाले एग्जिट पोल पर सवाल नहीं उठाया था।

गुजरात भाजपा प्रमुख जीतू वघानी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेताओं को पागलखाने में भर्ती होना पड़ सकता है। वघानी की टिप्पणी गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धानानी के एक ट्वीट के जवाब में आयी है।

अमरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धानानी ने सोमवार को ट्वीट कर एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया जिनमें भाजपा को आसान जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। वघानी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के अनुमान वाले एग्जिट पोल पर सवाल नहीं उठाया था।

उन्होंने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा, ‘‘तब उन्हें नहीं लगा कि लोग मूर्ख है क्योंकि कांग्रेस जीत रही थी। कांग्रेस नेताओं ने हार को पचाने की क्षमता खो दी है। विपक्षी पार्टी के नेताओं की मानसिकता को देखते हुए मुझे लगता है कि 23 मई को असल में चुनाव नतीजे आने के बाद उन्हें पागलखाने में भर्ती कराना पड़ सकता है।’’

विपक्षी नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता हिमांशु पटेल ने कहा, ‘‘वघानी ने सभी सीमाएं लांघ दी। मुझे लगता है कि उन्हें डॉक्टरों से अपनी मानसिक जांच कराने की जरुरत है।’’ गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा ने कहा कि वघानी के बयान ने सत्तारूढ़ पार्टी का ‘‘असली चरित्र’’ उजागर कर दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरातएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया