लाइव न्यूज़ :

गुजरात भाजपा ने महामारी के कारण 'चिंतन शिविर' स्थगित किया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 17:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 नवंबर गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण में 21 नवंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' को स्थगित कर दिया है । पार्टी के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भरत पांड्या ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल को गांधीनगर में आयोजित किये जाने वाले इस दो दिवसीय चिंतन शिविर की अध्यक्षता करनी थी । मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी इस शिविर में शामिल होना था ।

उन्होंने बताया, ''लोगों से संबंधित मुद्दों पर, पार्टी के संगठन के बारे में एवं चुनाव के बारे में चर्चा करने के लिये भाजपा में चिंतन शिविर आयोजित करना एक पुरानी परंपरा है। मौजूदा कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुये हमने इसे फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है ।''

उन्होंने बताया कि उचित समय आने पर भविष्य में इस चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा ।

गुजरात में इस महीने की शुरूआत में कोविड—19 के मामलों में अचानक तेजी से उछाल आया था । बृहस्पतिवार को 1300 से अधिक नये मामले सामने आये थे। इनमें से 246 मामले अकेले अहमदाबाद में सामने आये थे । गांधी नगर में बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक पिछले 24 घंटों में 80 नये मामले सामने आये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान