लाइव न्यूज़ :

गुजरात: भाजपा विधायक दुष्यंत पटेल विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय का कार्यभार संभालेंगे

By भाषा | Updated: September 22, 2021 01:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 सितंबर गुजरात के राज्यपाल ने भाजपा विधायक दुष्यंत पटेल को विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली रहने तक अध्यक्ष के कार्यालय का कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी मंगलवार को सौंपी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वह पूर्णकालिक अध्यक्ष चुने जाने तक इस पद पर रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष पद से राजेंद्र त्रिवेदी के 16 सितंबर को इस्तीफा देने और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। त्रिवेदी अब राजस्व मंत्री हैं।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बीजेपी विधायक निमाबेन आचार्य को प्रोटेम स्पीकर बनाया था।

सोमवार को उनके इस्तीफे के बाद राज्यपाल ने दुष्यंत पटेल को अध्यक्ष का चुनाव होने तक यह कार्यभार सौंपा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ट्रेन शौचालय से बाहर निकल रही थी महिला, तभी कटिहार जंक्शन पर अचानक उमड़ी भीड़; फिर हुआ कुछ ऐसा...

भारतGujarat: बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस और वन विभाग पर किया हमला, 47 अफसर घायल

क्रिकेटYear Ender 2025: क्रिकेट की दुनिया में भारत के लिए ये साल रहा शानदार, खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Air Pollution: 11वीं तक सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई, 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम; दिल्ली में GRAP-4 हुआ लागू

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम

भारतVIDEO: राहुल गांधी ने GOAT इंडिया टूर के दौरान उप्पल स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी से की मुलाकात

भारतKerala local body polls: केरल निकाय चुनाव में जीत पर कांग्रेस ने कहा- ‘लाल किलों’ के ढहने की हुई शुरुआत

भारतBJP New President News: नड्डा की जगह क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष?, भोपाल और दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई?