लाइव न्यूज़ :

गुजरात : भाजपा विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री पद पर फैसला आने की उम्मीद

By भाषा | Updated: September 12, 2021 11:21 IST

Open in App

गांधीनगर, 12 सितंबर गुजरात के अगले मुख्यमंत्री पर असमंसज की स्थिति रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद खत्म हो जाएगी। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दरअसल विजय रूपाणी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अगले मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गयी है।

केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार सुबह भाजपा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल से मुलाकात की। तोमर भी विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। भाजपा ने नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधायक दल की बैठक के वास्ते केंद्रीय मंत्री तोमर और प्रह्लाद जोदी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

तोमर ने हवाईअड्डे पर कहा, ‘‘हम मुद्दे (नए मुख्यमंत्री) पर चर्चा के लिए यहां आए हैं। हम भाजपा के प्रदेश नेताओं के साथ इस पर चर्चा करेंगे।’’

जोशी ने कहा, ‘‘मैं गुजरात के नेताओं से विचार विमर्श करूंगा और उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा।’’ भाजपा के महासचिव तरुण चुग भी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप, दादर तथा नागर हवेली व दमन और दीव के प्रशासक प्रफुल खोड़ा पटेल मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदारों में से एक हैं। साथ ही केंद्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के नाम पर भी चर्चा चलने की खबरें हैं। दोनों ही पटेल या पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य के कृषि मंत्री आरसी फालदू के नामों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों ही पटेल समुदाय से आते हैं।

रूपाणी (65) ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अचानक इस्तीफे की घोषणा की।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रूपाणी ने किस वजह से इस्तीफा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए दिसंबर 2022 में चुनाव होने हैं।

रूपाणी (65) कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी पारी के लिये पद की शपथ ली थी।

उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात और उन्हें इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुझे पांच साल तक राज्य की सेवा करने का मौका दिया गया। मैंने राज्य के विकास में योगदान दिया। मेरी पार्टी जो कहेगी, आगे मैं वही करूंगा।’’

रूपाणी सबसे पहले आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद सात अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और वह 2017 विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद पद पर बने रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए