लाइव न्यूज़ :

नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए गुजरात भाजपा विधायक दल की रविवार को बैठक होने की संभावना

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:18 IST

Open in App

अहमदाबाद,11 सितंबर विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए गुजरात भाजपा विधायक दल की रविवार को बैठक होने की संभावना है। पार्टी के एक नेता ने यहां यह बताया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यमल व्यास ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ विधायक दल की बैठक में शामिल हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से करीब साल भर पहले अचानक से हुए एक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री रूपाणी ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

व्यास ने यहां पार्टी मुख्यालय कमलम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक के बाद संवाददाताओं से यह कहा।

उन्होंने कहा , ‘‘भाजपा विधायक दल की रविवार को बैठक होने की संभावना है, लेकिन (पार्टी के) केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा बैठक के सटीक समय से हमें अवगत कराये जाने के बाद ही हम इसकी पुष्टि कर सकेंगे। भाजपा के सभी विधायक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में शामिल होंगे।’’

उन्होंने कहा कि बैठक में नये मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा।

इस बीच, संतोष और यादव ने पार्टी के प्रदेश इकाई प्रमुख सी आर पाटिल, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा व प्रदीप सिंह जाडेजा, प्रदेश भाजपा महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला और राजूभाई पटेल तथा विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पंकज देसाई सहित गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

व्यास ने कहा कि रूपाणी ने मुख्यमंत्री के तौर पर कई सारे विकास कार्य कर राज्य को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भाजपा में सामान्य प्रकिया है...उन्हें एक नयी जिम्मेदारी दी जाएगी। वह पहले प्रदेश प्रमुख थे, फिर मुख्यमंत्री बने और अब वह नयी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर