लाइव न्यूज़ :

गुजरात भाजपा ने छह नगर निगमों के चुनाव के लिये उम्मीदवारों के नाम तय किये

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:38 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार फरवरी गुजरात भाजपा के संसदीय बोर्ड ने 21 फरवरी को होने वाले छह नगर निगमों के चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पार्टी ने राजकोट नगर निगम के 18 वार्डों के लिये 71 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की।

पाटिल ने गांधीनगर में भाजपा की राज्य इकाई के मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि पांच अन्य नगर निगमों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर के लिये उम्मीदवारों की सूची शाम तक जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ''हमारी राज्य इकाई के संसदीय बोर्ड ने एक से तीन फरवरी के बीच हुई बैठक में छह नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिये 576 उम्मीदवारों के नाम तय किये हैं।''

पाटिल ने कहा कि सभी उम्मीदवार शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने एक फरवरी को घोषणा की थी कि वह अपने नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देगी। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु के पार्टी कार्यकर्ताओं और तीन बार पार्षद रह चुके लोगों को भी टिकट नहीं देने की बात कही गई थी।

पाटिल ने राज्य के संसदीय बोर्ड के इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या 1,14 करोड़ है। ऐसे में युवाओं को मौका देना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ''यहां तक कि पूर्व महापौरों को भी टिकट नहीं देने का फैसला किया गया है। हमारे सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और वरिष्ठ नेताओं ने बिना किसी झिझक के युवाओं को रास्ता देने की बात कही है। यह भाजपा की विशेषता है। ''

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भतीजी सोनल मोदी ने अहमदाबाद शहर में नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिये भाजपा से टिकट मांगा है।

इस बीच भाजपा के राजकोट प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिरानी ने कहा कि नए नियमों के चलते राजकोट के 11 मौजूदा पार्षदों को इस बार टिकट नहीं दिया गया है।

उन्होंने राजकोट में पत्रकारों से कहा कि कुल मिलाकर करीब 20 मौजूदा पार्षदों को टिकट नहीं दिया गया है।

विपक्षी कांग्रेस छह नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिये अब तक 180 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

छह नगर-निगमों के चुनाव के लिये 21 फरवरी को मतदान होगा जबकि 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिये 28 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर