गुजरात भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी तय किए

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:18 IST2021-02-10T21:18:45+5:302021-02-10T21:18:45+5:30

Gujarat BJP fixes candidates for local body elections | गुजरात भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी तय किए

गुजरात भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी तय किए

अहमदाबाद, 10 फरवरी भाजपा ने 81 नगर पालिकाओं समेत स्थानीय निकायों के 28 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि राज्य भाजपा के संसदीय बोर्ड ने 81 नगर पालिका, 31 जिला पंचायत और 231 तालुका पंचायतों के लिए 8474 प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं।

पाटिल ने कहा '' संसदीय बोर्ड ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद 8474 प्रत्याशयों के नाम तय किए हैं। इनके नामों की घोषणा के लिए सूची जिला अध्यक्षों को भेजी गई है। सभी प्रत्याशी 12 फरवरी को अपने नामांकन दाखिल करेंगे। ''

नामांकन की अंतिम तिथि 13 फरवरी है।

छह नगर निगमों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat BJP fixes candidates for local body elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे