लाइव न्यूज़ :

गुजरात भाजपा ने कोविड-19 की दूसरी लहर, चक्रवात प्रबंधन एवं 2022 चुनावों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:34 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 जून भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विधायकों की मंगलवार को एक अहम बैठक हुई जिसमें कोविड-19 की दूसरी लहर एवं चक्रवात ताउते का राज्य प्रशासन द्वारा प्रबंधन की समीक्षा की गयी एवं दिसंबर, 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले सरकार एवं सत्तारूढ़ दल के बीच समन्वय बढ़ाने के तौर तरीकों पर चर्चा की गयी।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि गांधीनगर में आज हुई बैठक में अगले विधानसभा चुनाव के वास्ते पार्टी के भावी कार्यक्रम तैयार करने एवं रोडमैप बनाने पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, पार्टी के गुजरात मामलों के प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी. आर. पाटिल, गुजरात भर से पार्टी पदाधिकारी आदि मौजूद थे। बैठक में प्रस्तुती दी गई कि कैसे सरकार दो संकटों- काविड-19 की दूसरी लहर और एवं ताउते तूफान से निपटी।

राजनीतिक मोर्च पर सत्तारूढ़ दल भाजपा आम आदमी पार्टी द्वारा पेश चुनौती से निपटने के लिए कमर कर कस रहा है। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की थी कि उनकी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182सीटों पर चुनाव लड़ेगीं।

बैठक के बाद गुजरात के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को कोविड एवं चक्रवात से निपटने में केंद्र के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए प्रस्ताव पारित किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू