लाइव न्यूज़ :

गुजरातः विजय रुपाणी की जगह लेंगे भूपेंद्र पटेल, पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने दी बधाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 12, 2021 20:54 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। रुपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 112 विधायकों में से अधिकतर बैठक में उपस्थित थे।भूपेंद्र पटेल (55) को रविवार को यहां सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार सुबह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल से मुलाकात की। 

गांधीनगरः गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कल शपथ लेंगे। भूपेंद्र पटेल ने राजभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

भूपेंद्र पटेल को गुजरात में भाजपा विधायक दल के नए नेता चुना गया। भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सर्वसम्मति से चुनाव हुआ है, बहुत अच्छा निर्णय हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेंद्र पटेल को बधाई दी। 

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी भूपेंद्र पटेल को बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेंद्रभाई पटेल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस फैसले से राज्य की विकास यात्रा को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। पटेल को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

पटेल ने घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव जीता और कांग्रेस उम्मीदवार शशिकांत पटेल को एक लाख से अधिक मतों से हराया था। विजय रुपाणी ने कहा कि भूपेंद्र पटेल सक्षम हैं। हमें विश्वास है कि भाजपा उनके नेतृत्व में राज्य में आगामी चुनाव जीतेगी।

पटेल विजय रुपाणी की जगह लेंगे। जिन्होंने राज्य में चुनाव से लगभग एक साल पहले अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पटेल सोमवार को शपथ लेंगे। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद जोशी को नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले पटेल पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के करीबी माने जाते हैं। आनंदीबेन 2012 में इसी सीट से चुनाव जीती थीं। पार्टी विधायक दल के नये नेता के तौर पर पटेल के नाम की घोषणा के साथ ही रूपाणी के उत्तराधिकारी को लेकर संशय समाप्त हो गया। सूत्रों ने बताया कि पटेल अब राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी तथा पार्टी महासचिव तरुण चुग उपस्थित थे। तोमर ने रविवार सुबह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल से मुलाकात की थी। इससे पहले केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप तथा दादरा एवं नागर हवेली और दमन और दीव के प्रशासक प्रफुल्ल के. पटेल तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल माना जा रहा था।

एक राजनीतिक विश्लेषक के अनुसार राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के लिए जिन नामों की अटकलें चल रही थी, उनमें कहीं भी एक बार के विधायक भूपेंद्र पटेल का नाम नहीं था। वह प्रभावशाली पटेल समुदाय से आते हैं, वहीं मांडविया भी पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

टॅग्स :भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलगुजरातBJPनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअमित शाहविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos