लाइव न्यूज़ :

गुजरात : बनासकांठा में हादसे के बाद ऑटो में आग लगी, दो की मौत

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:37 IST

Open in App

पालनपुर, आठ अक्टूबर गुजरात के बनासकांठा जिले में दीसा शहर के निकट शुक्रवार को दो ट्रकों के बीच फंसकर क्षतिगस्त हुए ऑटो में आग लग गयी और इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दीसा ग्रामीण पुलिस के इंस्पेक्टर एम जे चौधरी ने बताया कि यह घटना दीसा-पालनपुर राजमार्ग पर भोयन गांव के निकट सुबह के समय हुई।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकल विभाग द्वारा आग बुझाये जाने के बाद ही ऑटो चालक नदीम का जला हुआ शव मलबे से बाहर निकाला जा सका। दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रकों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद ऑटो सवार सुरेश ठाकोर (15) सड़क पर जा गिरा। घायल सुरेश ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

चौधरी ने कहा, ‘‘एक कार, ऑटोरिक्शा और एक ट्रक राज्य राजमार्ग पर विपरीत दिशा में जाने के लिए चौराहे पर इंतजार कर रहे थे। पालनपुर की ओर से आए एक अन्य ट्रक ने पहले कार में टक्कर मारी और उसके बाद ऑटो को कुचलते हुए वहां खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।’’

उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों के बीच में आ जाने के कारण ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ड्राइवर के ऊपर कार पलट गयी।

अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें तुरंत आग लग गयी। इस दुर्घटना में ऑटो ड्राइवर और एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि कार में सवार तीन लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि कार चालक की शिकायत के आधार पर दीसा ग्रामीण पुलिस ने हादसे के आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल