लाइव न्यूज़ :

गुजरात एटीएस ने वांछित अपराधी को पकड़ा, दो देसी बंदूकें जब्त कीं

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:08 IST

Open in App

अहमदाबाद, 31 मई गुजरात आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने उगाही, लूट समेत दो दर्जन आपराधिक मामलों में कथित रूप से लिप्त एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर, एटीएस की एक टीम ने रविवार को भरूच के एक घर पर छापा मारा और आरोपी अज़हर शेख (32) को पकड़ लिया जो मूल रूप से अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके का रहने वाला है।

आतंकवाद रोधी एजेंसी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, यहां एटीएस मुख्यालय में शुरुआती पूछताछ के दौरान शेख ने बताया कि उसने अपने साथियों की मदद से करीब आठ महीने पहले अहमदाबाद के संतेज इलाके में एक व्यक्ति से डेढ़ करोड़ रुपये की लूट की थी।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि जुहापुरा में उसके आवासीय परिसर की तलाशी के दौरान एटीएस को वहां खड़े उसके स्कूटर की डिक्की से दो देसी बंदूकें और दो चाकू मिले।

शेख 2013 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है और अहमदाबाद सहित राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज 25 से अधिक मामलों में वह आरोपी है।

विज्ञप्ति में बताया गयाा है कि वह उगाही, लूट, हमला और धमकी देने जैसे जुर्म में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो