लाइव न्यूज़ :

गुजरात एटीएस ने 120 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन लोगों को पकड़ा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 00:43 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 नवंबर गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को कहा कि उसने देवभूमि द्वारका जिले से तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई 120 करोड़ रुपये मूल्य की 24 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

कुछ दिन पहले एटीएस ने मोरबी जिले से तीन लोगों को गिरफ्तार कर 600 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की थी।

एटीएस ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि मोरबी से 14 नवंबर को एटीएस द्वारा पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक मुख्तार हुसैन राव ने हिरासत के दौरान कबूल किया था कि उसने देवभूमि द्वारका जिले के कल्याणपुर तालुका के नवादरा गांव में एक घर के अंदर 24 किलोग्राम हेरोइन छिपाई थी। बुधवार को मुख्तार के साथ एटीएस की एक टीम वहां पहुंची और घर से 120 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ बरामद किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्तार और दो अन्य आरोपियों समसुद्दीन सैयद और गुलाम हुसैन भगद से आगे की पूछताछ में 12 किलोग्राम हेरोइन की खेप इकबाल कादरी उर्फ इकबाल भंगरिया नामक व्यक्ति को दिए जाने का पता चला। हेरोइन की यह खेप समुद्र में पाकिस्तानी तस्करों ने आरोपियों को सौंपी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos