लाइव न्यूज़ :

गुजरात एटीएस ने फर्जी पासपोर्ट-वीजा के सहारे लोगों को विदेश भेजने के मामले में एक व्यक्ति पकड़ा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:24 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 जुलाई गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सूरत शहर से 45 वर्षीय एक व्यक्ति को कई लोगों को कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट और वीजा के जरिए विदेश भेजने के मामले में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्य करते हुए गुजरात एटीएस की एक टीम ने सोमवार को सूरत के वाराछा में एक घर पर छापेमारी की और आदम मोहम्मद इरफान को कथित तौर पर कई फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया। इन पासपोर्ट पर कनाडा, तुर्की, अमेरिका, पेरू समेत अन्य देशों की वीजा के लिए मोहरें लगी थी।

उन्होंने बताया कि इरफान ने यह स्वीकार किया कि फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनाने के अलावा वह लोगों को फर्जी पहचान और दस्तावेज मुहैया कर उन्हें पासपोर्ट हासिल करने में मदद करता था। ये पासपोर्ट महाराष्ट्र, दिल्ली और अन्य राज्यों के पासपोर्ट कार्यालय से जारी हुए हैं।

एटीएस की ओर से हासिल व्हाट्सएप कॉल में से एक में इरफान ने कथित तौर पर यह दावा किया कि हवाईअड्डे पर उसके संपर्क ने उसे फर्जी दस्तावेजों के सहारे लोगों को विदेश भेजने में मदद दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह पाकिस्तानी और बंग्लादेशी नागरिकों को भी फर्जी पासपोर्ट और वीजा के जरिए ब्रिटेन, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और यूरोपीय देशों में भेज चुका है।

हाल ही में वह फर्जी पासपोर्ट से दो लड़कियों को बांग्लादेश के जरिये भारत से दुबई भेजने की योजना बना रहा था।

आरोपी के खिलाफ सूरत, भरूच, वडोदरा, कोलकाता और मुंबई में वीजा धोखाधड़ी संबंधी कम से कम सात मामले दर्ज हैं और इनमें से छह मामलों में उसे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब फिर उस पर इन्हीं आरोपों में मामला दर्ज हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां