लाइव न्यूज़ :

गुजरात एटीएस ने वडोदरा में अवैध वीओआईपी केंद्र का भंडाफोड़ किया, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:54 IST

Open in App

वडोदरा, 19 जून गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को वडोदरा में गैर कानूनी तरीके से वाइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) के जरिये अंतरराष्ट्रीय कॉल के लिए चल रहे केंद्र का भंडाफोड़ किया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि महाराष्ट्र के रहने वाले तीन आरोपी फरार हैं।

एटीएस ने कहा कि इस तरह के वीओआईपी एक्सचेंज देश की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं और राजस्व का भी नुकसान होता है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर गुजरात एटीएस और वडोदरा विशेष अभियान समूह ने वासना इलाके में चल रहे गैर कानूनी वीओआईपी एक्सचेंज का भंडफोड़ किया और एक आरोपी शहजाद रफीक मलिक को गिरफ्तार किया जबकि मामले में आरोपी और महाराष्ट्र के ठाणे निवासी जिनी वासवा, हारुन माजिद और इशाक राज को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञप्ति के मुताबिक आरोपियों ने किराए पर मकान लिया था और कंप्यूटर, वाईफाई और राउटर की मदद से अंतरराष्ट्रीय कॉल के लिए केंद्र चला रहे थे। आरोपी वीओआईपी कॉल के लिए पोस्टपेड प्राइमरी रेट इंटरफेस का इस्तेमाल कर रहे थे जो गैरकानूनी है।

एटीएस ने कहा,‘‘वीओआईपी एक्सचेंज के जरिये किए गए कॉल से वास्तविक अंतरराष्ट्रीय नंबर का पता नहीं चलता और न ही कॉल करने के स्थान की जानकारी मिलती है। इस तरह का एक्सचेंज चलाना भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के तहत गैर कानूनी है। इससे राजस्व को नुकसान होने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होता है।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक इस संबंध में वडोदरा शहर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह