लाइव न्यूज़ :

2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा और आप के बीच लड़ा जाएगा: सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:41 IST

Open in App

सूरत, 27 जून दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीधा मुकाबला होगा।

सूरत में कारोबारी महेश सवानी का आप में स्वागत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि भाजपा राज्य में करीब दो दशक से सत्ता में है लेकिन कोई बदलाव लाने में नाकाम रही, जबकि उनकी पार्टी लोगों के बीच से उभरी है, उनके साथ खड़ी रहती है और “सुशासन” का पर्याय है।

सिसोदिया ने कहा, “आप में लोगों का विश्वास व भरोसा बढ़ रहा है। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव उस पार्टी, जो बिना बदलाव लाए दो दशक से राज्य पर शासन कर रही है, उसमें और उस पार्टी के बीच होगा जो लोगों के बीच से उभरी है।”

उन्होंने दावा किया कि सवानी जैसे लोगों का उनकी पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि गुजरात में कारोबारी समुदाय से लेकर आम आदमी तक बदलाव चाहता है।

राजनीतिक रूप से प्रभावशाली पाटीदार समुदाय से आने वाले सवानी अनाथ युवतियों के लिये सामूहिक विवाह के आयोजन और एचआईवी संक्रमित लड़कियों के लिये छात्रावास संचालित करने के लिये जाने जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग