लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनावः दक्षिण गुजरात के नेता-कार्यकर्ताओं के साथ अमित शाह ने की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष पाटिल और सीएम पटेल भी मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2022 20:21 IST

Gujarat Assembly Elections: वलसाड शहर के धरमपुर चौकड़ी के पास स्थित सौराष्ट्र कडवा पाटीदार समाज हॉल में हुई बैठक में दक्षिण गुजरात के सात जिलों के पार्टी नेता, मंत्री, विधायक, सूरत के मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।दक्षिण गुजरात क्षेत्र की सीट के लिए विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है।भाजपा के वरिष्ठ नेता जोन स्तर पर पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं।

वलसाडः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को दक्षिण गुजरात क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जानी अभी बाकी है।

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। वलसाड शहर के धरमपुर चौकड़ी के पास स्थित सौराष्ट्र कडवा पाटीदार समाज हॉल में हुई बैठक में दक्षिण गुजरात के सात जिलों के पार्टी नेता, मंत्री, विधायक, सूरत के मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल थे।

शाह ने कहा कि दक्षिण गुजरात क्षेत्र की सीट के लिए विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है, जिसमें सूक्ष्म योजना से लेकर चुनाव और बूथ प्रबंधन और विजय जुलूस तक शामिल है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जोन स्तर पर पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं।

शाह ने दक्षिण गुजरात से शुरुआत की और रविवार को वडोदरा में मध्य क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे। भाजपा द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के विवरण के अनुसार, पाटिल और मुख्यमंत्री भी कल की बैठक में मौजूद रहेंगे।

निर्वाचन आयोग ने 14 अक्टूबर को कहा था कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। आयोग ने हालांकि, गुजरात के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी। साल 2017 में, दोनों राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन मतगणना एक ही दिन 18 दिसंबर को हुई थी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022अमित शाहगुजरातBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत