गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल गांधी भी यात्रा के बीच करेंगे चुनाव प्रचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2022 15:48 IST2022-11-15T15:48:19+5:302022-11-15T15:48:19+5:30

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हिमाचल चुनाव में नदारद रहने वाले राहुल गांधी का भी नाम है। वे भारत जोड़ो यात्रा के बीच गुजरात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

Gujarat Assembly Elections 2022: Congress released the list of its star campaigners, Rahul Gandhi will also campaign during the yatra | गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल गांधी भी यात्रा के बीच करेंगे चुनाव प्रचार

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल गांधी भी यात्रा के बीच करेंगे चुनाव प्रचार

Highlightsराहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बीच गुजरात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिलवह इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं और इसी यात्रा के चलते वह हिमाचल चुनाव से दूर रहे

नयी दिल्ली:कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। 

पार्टी के इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं। राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। 

इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था। वहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा और शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी। 
 

(इनपुट एजेंसी के साथ)

Web Title: Gujarat Assembly Elections 2022: Congress released the list of its star campaigners, Rahul Gandhi will also campaign during the yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे