लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनावः भाजपा नेताओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं अमित शाह, 150 सीट जीतने का लक्ष्य, जल्द हो सकता है तारीख का ऐलान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 25, 2022 20:46 IST

Gujarat Assembly Elections: कांग्रेस ने 1985 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 149 विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। उत्तरी गुजरात जोन के जिलों में बनासकांठा, महेसाना, साबरकांठा, पाटन, गांधीनगर और अहमदाबाद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने पालनपुर शहर के मेडिकल कॉलेज में बैठक की।मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल समेत अन्य नेता मौजूद थे।अमित शाह हर इलाके के नेता से मिल रहे हैं।

सोमनाथः केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात में विधानसभा चुनाव जल्द होने वाला है। चर्चा है कि 1 नवंबर को तारीख का ऐलान निर्वाचन आयोग कर सकता है। अमित शाह हर इलाके के नेता से मिल रहे हैं। भाजपा ने 182 सीट में से 150 का लक्ष्य रखा है। 

 

शाह क्षेत्र स्तर पर पार्टी नेताओं के साथ मैराथन बैठकें कर रहे हैं और पिछले चार दिनों में यह चौथी बैठक है। उससे पहले वह वलसाड, वडोदरा और पालनपुर में पार्टी की ऐसी ही बैठकों में हिस्सा ले चुके हैं। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को सौराष्ट्र क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि गिर सोमनाथ जिले में वेरावल के विपणन यार्ड भवन में कई घंटे तक यह बैठक चली, जो इस क्षेत्र में 2017 के खराब प्रदर्शन से बचने के भाजपा के प्रयासों पर केंद्रित थी। गुजरात विधानसभा की 182 में से 48 सीट सौराष्ट्र क्षेत्र से आती हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल, क्षेत्र से पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा का अगले विधानसभा चुनाव में 150 सीट जीतने का लक्ष्य है, जो कांग्रेस द्वारा 1985 में जीती गयी 149 सीट से अधिक है।

वर्ष 2017 में सौराष्ट्र क्षेत्र में खराब प्रदर्शन के चलते पार्टी विधानसभा में 99 सीट पर सिमट गयी थी। सौराष्ट्र की 48 सीट में से भाजपा 20 सीट ही जीत पायी थी, जबकि 2012 में वह 33 सीट पर विजयी रही थी।शाह ने सोमवार को उत्तरी गुजरात में स्थित जिलों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के साथ बैठक की थी और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPआम आदमी पार्टीअमित शाहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव