लाइव न्यूज़ :

गुजरात : अहमदाबाद जा रहा सेना का हेलीकॉप्टर आपातकालीन स्थिति में उतरा

By भाषा | Updated: March 6, 2021 21:58 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह मार्च गुजरात के खेडा जिले के वीना गांव में सेना का एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण शनिवार की शाम को आपात स्थिति में उतरा, जिसमें एक लेफ्टिनेंट जनरल सहित तीन अधिकारी सवार थे। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

एक अधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन समाप्त होने के बाद हेलीकॉप्टर तीन अधिकारियों को नर्मदा जिले के केवड़िया से लेकर अहमदाबाद जा रहा था, जिसमें सेना के एक लेफ्टिनेंट जनरल, एक एओसी अधिकारी और एक कर्नल भी सवार थे। इसके अलावा इसमें दो पायलट और एक टेक्नीशियन भी थे।

खेडा के पुलिस अधीक्षक दिव्य मिश्रा ने बताया, ‘‘हेलीकॉप्टर में हाइड्रॉलिक ऑयल लीकेज के कारण इसे खेडा जिले में नाडियाड एवं महुधा के बीच वीना गांव में खेतों में आपात स्थिति में उतारना पड़ा।’’

मिश्रा ने बताया कि हेलीकॉप्टर सड़क के पास खुले खेत में उतरा, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO