लाइव न्यूज़ :

गुजरात ने खरीफ सीजन में किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए योजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 जून गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बृहस्पतिवार को खरीफ-2021 सीजन में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई फसल के नुकसान की भरपाई के लिए एक योजना को मंजूरी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि "किसान सहाय योजना- 2021" के तहत, राज्य सरकार बिना किसी प्रीमियम या पंजीकरण शुल्क के किसानों को खरीफ सीजन (जून से नवंबर) में फसल नुकसान की भरपाई करेगी।

उसमें कहा गया कि इससे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल होने या न होने का विकल्प मिलेगा, जो किसानों के लिए एक राष्ट्रीय बीमा योजना है। किसान अक्सर शिकायत करते हैं कि बीमा कंपनियां प्राकृतिक आपदाओं में फसल को हुए नुकसान के लिए प्रीमियम चुकाने के बावजूद पर्याप्त राहत नहीं देती हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई योजना का लाभ लेने के लिए किसान एक समर्पित पोर्टल का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्राकृतिक आपदाएं जो फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, वे सूखा, अत्यधिक बारिश, बेमौसम बारिश या चक्रवात हैं। 33 से 60 प्रतिशत तक की फसल के नुकसान के लिए, किसान 20,000 रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा पाने का हकदार होगा। एक किसान अधिकतम चार हेक्टेयर के मुआवजे का दावा कर सकता है। 60 प्रतिशत से अधिक फसल के नुकसान के लिए, सरकार चार हेक्टेयर की सीमा के साथ प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये का मुआवजा देगी।

विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि नई योजना से राज्य के 53 लाख से अधिक किसानों को फायदा होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार जल्द ही उन किसानों के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करेगी, जिन्हें योजना के बारे में अधिक जानकारी की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं