लाइव न्यूज़ :

गुजरात: ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे अमित शाह

By भाषा | Updated: October 27, 2021 16:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 अक्टूबर गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थान पर गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्राधिकारियों ने पहले घोषणा की थी कि केवड़िया के निकट स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। लेकिन उन्हें उसी समय रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेना है, इसलिए शाह इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट के जरिए पुष्टि की कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के पास आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

वर्ष 2014 से सरदार पटेल की जयंती हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है और इस दिन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि समारोह के तहत, ‘एकता परेड’ आयोजित की जाएगी, जिसके लिए देश भर के पुलिस जवानों को केवड़िया में आमंत्रित किया गया है। इसमें कहा गया है कि सीमा सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी एकता परेड में हिस्सा लेंगे और कार्यक्रम स्थल पर साहसिक करतब दिखाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह