गुजरात: ब्रेक फेल होने के बाद खाई में गिरी ट्रैवलर गाड़ी 9 की मौत, 5 घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2019 20:17 IST2019-06-07T20:17:36+5:302019-06-07T20:17:36+5:30
घटना गुजरात के अम्बा जी के पास त्रिसूलिया घाट के समीप हुई है। घायलों को पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

गुजरात: ब्रेक फेल होने के बाद खाई में गिरी ट्रैवलर गाड़ी 9 की मौत, 5 घायल
गुजरात के अम्बा जी के पास त्रिसूलिया घाट में एक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। घटना में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटना जीप के ब्रेक फेल होने के बाद हुई। जीप के ब्रेक फेल होने के बाद गाड़ी खाई में गिर गई। ये गाड़ी एक ट्रैवलर गाड़ी थी। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि ये लोग कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहे थे।
Gujarat: 9 people dead, 5 injured after brakes of the vehicle they were travelling in failed, near Ambaji's Trisulia Ghat, today. pic.twitter.com/IozHvHVsR3
— ANI (@ANI) June 7, 2019
पुलिस ने बताया कि घायलों को निकालने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। पुलिस घायलों को घटना स्ठल से निकालने में लगी हुई है।